प्रदेश के जलागम प्रबंधन मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधानसभा स्थित सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग की वर्तमान कार्यप्रणाली और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
मंत्री ने कहा कि जलागम विभाग के अंतर्गत अपार संभावनाएं मौजूद हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को भविष्य का ठोस रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
उन्होंने विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित चाल-खाल, नदियों, नालों और गधेरों के जल के बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इन प्राकृतिक संसाधनों का प्रभावी उपयोग प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य है कि “पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी” प्रदेश के विकास कार्यों में उपयोगी सिद्ध हो। इस दिशा में सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
बैठक में सचिव जलागम प्रबंधन दिलीप जावलकर, प्रोजेक्ट निदेशक कहकशा नसीम सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik