ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 02, 2026 09:03 PM IST
  • Updated: March 02, 2026 09:03 PM IST
उत्तराखंड

टिहरी लेक फेस्टिवल में एडवेंचर का तड़का: झील में वाटर स्पोर्ट्स के साथ अब गूंजेगी ट्रैकिंग की गूंज, 9 रूटों पर होगा रोमांच

टिहरी: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध टिहरी झील अब केवल वाटर स्पोर्ट्स का केंद्र नहीं रहेगी, बल्कि साहसिक पर्यटन (Adventure Tourism) के शौकीनों के लिए यह पर्वतों की ऊंचाइयों तक जाने का द्वार भी बनेगी। आगामी 6 से 9 मार्च तक आयोजित होने जा रहे भव्य ‘टिहरी लेक फेस्टिवल’ में इस बार प्रशासन ने पर्यटकों के लिए विशेष सौगात तैयार की है। झील के किनारे एडवेंचर के साथ ही अब पर्यटक ग्रामीण इलाकों की हसीन वादियों में ट्रैकिंग का भी आनंद ले सकेंगे।

9 रूटों पर होगा रोमांच, खुलेगा ग्रामीण रोजगार का द्वार जिला प्रशासन ने टिहरी जिले में 9 चुनिंदा स्थानों पर ट्रैकिंग अभियान संचालित करने का फैसला किया है। ये ट्रैकिंग रूट पहाड़ी ढलानों, घने जंगलों और मखमली बुग्यालों से होकर गुजरते हैं। जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इन अभियानों का उद्देश्य पर्यटकों को प्रकृति के करीब लाना और ग्रामीण जनजीवन से परिचित कराना है।

"यह पहल स्थानीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और टिहरी को एक प्रमुख एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।"

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, साथ रहेंगे प्रशिक्षित गाइड पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने हर रूट पर समुचित इंतजाम किए हैं। ट्रैकिंग के दौरान पर्यटकों के साथ प्रशिक्षित गाइड चलेंगे, जो उन्हें भौगोलिक परिस्थितियों और स्थानीय संस्कृति के बारे में जानकारी देंगे।

दिन में ट्रैकिंग, रात में तारों का दीदार फेस्टिवल के दौरान ट्रैकिंग के अलावा एक और खास आकर्षण 'एस्ट्रो नाइट' (Astro Night) होगा। साफ आसमान के नीचे पर्यटक तारों का अवलोकन कर सकेंगे। दिन में रोमांचक ट्रैकिंग और रात में तारामंडल का अनुभव प्रतिभागियों को प्रकृति से गहरे जुड़ाव का अद्भुत अवसर देगा।

सीएम करेंगे शुभारंभ Himalayan O₂ - टिहरी लेक फेस्टिवल का शुभारंभ 6 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। इस आयोजन में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और टिहरी जिला प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं। 

ट्रैकिंग कार्यक्रम (Trekking Schedule)

दिनांक ट्रैकिंग रूट दूरी
07 मार्च थंगधार कोटिया से अगान 05 किमी
07 मार्च मंदार से पीडी पर्वत 07 किमी
07 मार्च आगराखाल से कसमोली बर्ल्ड ट्रेल 08 किमी
07 मार्च देवलसारी से नागटिब्बा 08 किमी
08 मार्च टिहरी झील से कोत्था पिकनिक स्पॉट 04 किमी
08 मार्च गजा से घंटाकर्ण मंदिर 04 किमी
08 मार्च गजा से डांडाचली 10 किमी
08 मार्च थात से खैट पर्वत 07 किमी
08 मार्च हुलाना खाल से बरसाताल ट्रैक 04 किमी
ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×