ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 03, 2026 02:27 PM IST
  • Updated: February 03, 2026 02:29 PM IST
उत्तराखंड

डोईवाला शुगर मिल में अधिशासी निदेशक की तैनाती की मांग, यूकेडी ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

डोईवाला संवाददाता। यूकेडी ने उपजिलाधिकारी डोईवाला के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर डोईवाला शुगर मिल के अधिशासी निदेशक की तैनाती की तुरंत मांग की है। यूकेडी नेता केंद्रपाल सिंह तोपवाल ने बताया कि 17 जनवरी को शुगर मिल डोईवाला में नए अधिशासी निदेशक की नियुक्ति की गई थी मगर एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी उन्होंने अपना पदभार ग्रहण नहीं किया है जिससे गन्ना किसको को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अधिशासी निदेशक अगर जल्द ही अपना पदभार ग्रहण नहीं करती तो यूकेडी आंदोलन करने को बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में केंद्रपाल सिंह तोपवाल, पवन विजलवान, धर्मपाल सिंह राणा, मदन सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह बिष्ट आदि रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×