ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 27, 2026 04:05 PM IST
अपराध

चोरी के आरोप में पंजाब से घुमने आये दो युवक गिरफ्तार

देहरादून। पंजाब से मसूरी घुमने आये युवकों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी गश्त-तलाशी अभियान चलाये जाने हेतु कडे निर्देश दिये गये हैं, जिसके अनुपालन में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा नियमित रूप से प्रभावी गश्त/चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में प्रातः कोतवाली मसूरी से गश्त ड्यूटी हेतु रवाना पुलिस टीम को माल रोड स्थित मस्जिद वाली गली में स्थित स्टार मोबाइल नामक एक मोबाइल की दुकान पर संदिग्ध गतिविधियां होने का संदेह हुआ, जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सावधानी से तत्काल घेराबंदी कर दुकान के अंदर घुसे 02 लोगों को मौके से मोबाइल व अन्य सामान की चोरी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मौके पर उनके कब्जे से दुकान से चोरी किए 09 मोबाईल फोन व अन्य मोबाईल संबंधी उपकरण व दुकान का ताला तोड़ने में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में उनके द्वारा बताया कि वे दोनों पंजाब से मसूरी घूमने आये थे तथा 02 दिन पूर्व उनके पास रखे सारे पैसे खत्म हो जाने के कारण वो चोरी की फिराक थे, परन्तु पुलिस द्वारा की जा रही रात्रि  गश्त के कारण वो अपने मंसूबों को अजाम नही दे पाये। आज भी उनके द्वारा चोरी का प्रयास किया गया तो पुलिस द्वारा उन्हें मौके से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम जगहीर सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी जसूवती गांव शेरूड जिला संगरूर पंजाब व तरणप्रीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह, निवासीकृ गाँव कमालपुर, जिला संगरूर, पंजाब बताये। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को सीज किया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×