ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: May 22, 2026 11:16 AM IST
अपराध

प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचते दो युवक गंगा में बहे,तलाश जारी


ऋषिकेश। बीती शाम थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचते समय दो युवक गंगा में बह गए। साथ मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नदी की धारा में बहकर आंखों से ओझोल हो  गए।घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। किन्तु रात तक उनका कुछ पता नही चल पाया। सुबह भी उनकी तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार शाम डबल ट्रिपल बीच के पास घूमने आए चार दोस्तों में से दो युवक गंगा नदी के तेज बहाव में बह गए। घटनाक्रम के अनुसार दोनों युवक नदी किनारे फोटो खींच रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे तेज धारा की चपेट में आ गए। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम ने शुक्रवार की सुबह से डीप डाइवरों और रेस्क्यू उपकरणों की मदद से सर्च अभियान शुरू कर दिया है। घटना स्थल प्रतिबंधित घाट क्षेत्र बताया जा रहा है।डूबने वाले युवकों की पहचान मोहम्मद फैजान (25 वर्ष) पुत्र अली अब्बास और मोहम्मद कैफ (19 वर्ष) पुत्र नसीम अख्तर निवासी नौगावां सादात, अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।एसडीआरएफ ने लोगों से अपील की है कि प्रतिबंधित और असुरक्षित घाटों पर न जाएं तथा नदी किनारे पूरी सावधानी बरतें।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×