ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 25, 2026 03:54 PM IST
अपराध

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर गिरफ्तार, 18 बाइक बरामद

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा के कई मामलों का खुलासा


हरिद्वार। अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी निशानदेही पर चुरायी गयी 18 मोटरसाइकलें बरामद हुई है। आरोपियों द्वारा यह बाइके हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व हरियाणा के पानीपत से चोरी की गयी थी।
जानकारी के अनुसार पिछले काफी समय से जनपद हरिद्वार एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पर साजिद निवासी मौहल्ला बंदरटोल द्वारा तथा नईम निवासी मौहल्ला किला मंगलौर द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था।
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी अत्यंत शातिर प्रवृत्ति के हैं और अपनी पहचान छिपाने के लिए बारकृबार मास्क, कपड़े एवं हेयर स्टाइल बदलते रहते थे, जिससे उनकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो गया था। इसके बावजूद पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट के आधार पर लगातार निगरानी बनाए रखी। बीती रात एक सूचना के आधार पर मुकदमें से संबंधित आरोपी हसीन पुत्र रईस, निवासी ग्राम टांडा भनेड़ा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार और सोनू पुत्र अल्हादिया, निवासी ग्राम टांडा भनेड़ा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार को हिरासत में लिया गया। इनके कब्जे से मुकदमों से संबंधित चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पूछताछ एवं निशानदेही के आधार पर पुलिस ने अलगकृअलग स्थानों से 16 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद कर कुल 18 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद मोटरसाइकिलें उन्होने मंगलौर, देवबन्द सहानपुर, मुजफ्फरनगर, हरियाणा थाना सलोनी पानीपत, कलियर शरीफ, भगवानपुर, झबरेडा व रुडकी से चोरी की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी पैदल क्षेत्रों में पहुंचते थे और मौका मिलते ही मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो जाते थे। वारदात के दौरान तथा बाद में अपनी पहचान छिपाने के लिए कपड़े, मास्क एवं हेयर स्टाइल लगातार बदलते रहते थे ताकि पुलिस उनकी पहचान न कर सके। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×