ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: October 15, 2026 05:05 PM IST
अपराध

पेड़ से टकराया ट्रक परिचालक की मौत

देहरादून। गुरूवार सुबह  एक ट्रक के पेड़ से टकरा जाने से जहंा सहचालक की मौत हो गयी वहीं चालक घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया जहंा उसका उपचार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के आशारोड़ी क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। गुरूवार सुबह भी एक बार फिर एक ट्रक के अनियंत्रित होने के बाद वह पेड़ से जा टकराया। जिस कारण सहचालक की मौत होने की सूचना है। जबकि चालक गम्भीर रूप से घायल हुआ है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चालक को अस्पताल भिजवाया जहंा उसका उपचार जारी है। बता दे कि बीते कुछ समय से आशरोड़ी क्षेत्र में सड़क हादसों की संख्या में इजाफा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×