ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: May 22, 2026 04:44 PM IST
अपराध

डामर ले जा रहा ट्रक खाई में गिरा,चालक की दर्दनाक मौत

श्रीनगर। शुक्रवार दोपहर कीर्तिनगर विकासखंड के दुग्गड़ा जांखी मोटर मार्ग पर ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर चालक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को ट्रक सड़क निर्माण के लिए डामर लेकर जा रहा था। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जाखी रोड पर एक ट्रक अनियंत्रित  होकर खाई में गिर गया है।
सूचना पर कोतवाली कीर्तिनगर, स्थानीय चौकी दुगड्डा पुलिस टीम तथा एसडीआरएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। ट्रक सड़क से करीब 25 से 30 फीट गहरी खाई में गिरा हुआ था और चालक वाहन के अंदर फंसा हुआ था।
पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को ट्रक से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कीर्तिनगर संजय मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान विपिन पुत्र दर्शन लाल निवासी ग्राम हाट, जनपद चमोली के रूप में हुई है।
  उन्होंने बताया कि ट्रक श्रीनगर से डामर लेकर जाखी रोड निर्माण कार्य स्थल की ओर जा रहा था। ग्राम चौकी से आगे शोड, पाली तोक के समीप ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिससे चालक वाहन के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×