नैनीताल। जनपद नैनीताल में डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी है। छापे, बरामदगी और बयान आए दिन सुर्खियों में हैं। लेकिन शहर के ट्रांसपोर्ट नगर की तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही है।
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगर के कुछ होटल और ढाबों के पीछे लंबे समय से अवैध शराब का धंधा फल-फूल रहा है।
इसी नेटवर्क के जरिए जुआ और सट्टे की गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं।
शाम होते ही इलाके में भीड़ बढ़ती है, लेन-देन तेज होता है और माहौल बदरंग नजर आता है।
चौकी केवल कुछ कदम दूर होने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रही, जो सवाल खड़े कर रही है।
ट्रांसपोर्ट नगर के कारोबारियों का कहना है कि अवैध शराब पहले ही मेहनतकश मजदूरों की कमर तोड़ चुकी है।
अब जुआ-सट्टा युवा वर्ग को भी अपने जाल में फंसा रहा है।
दिनभर की मेहनत रात में दांव पर लग रही है, जिससे कर्ज, झगड़े और पारिवारिक तनाव बढ़ रहे हैं।
डीएम के निर्देश पर जिलेभर में अभियान चल रहा है, लेकिन ट्रांसपोर्ट नगर की ग्राउंड रियलिटी इसे चुनौती दे रही है।
यदि यहां संयुक्त छापेमारी और सतत निगरानी की जाए तो स्थिति बदली जा सकती है।
लोग और कारोबारियों का कहना है कि सिर्फ बरामदगी ही नहीं, बल्कि संरक्षण देने वालों और नेटवर्क के जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाए।
सवाल अब यही है: क्या प्रशासन इस कथित सिंडिकेट पर कड़ा प्रहार करेगा या ट्रांसपोर्ट नगर की यह ‘खुली बाज़ी’ यूं ही जारी रहेगी?






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik