हल्द्वानी: तेज रफ्तार इनोवा ने ली 23 वर्षीय युवती की जान, सड़क पर उछलकर गिरी शहनाज
हल्द्वानी में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को बरेली रोड पर हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियाँ मातम में बदल दीं। नैनीताल दिशा से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने सड़क पार कर रही 23 वर्षीय युवती शहनाज को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरी।
घटना गांधी इंटर कॉलेज के पास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शहनाज के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।
गंभीर रूप से घायल शहनाज को स्थानीय लोगों ने तुरंत एसटीएच अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान रविवार देर रात उसने दम तोड़ दिया।
मृतका के भाई लईक अहमद, निवासी उजाला नगर, ने बताया कि पिता के इंतकाल के बाद वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। हादसे के दिन शहनाज पास की दुकान से गुल्लक खरीदने गई थी, लेकिन लौटते वक्त तेज़ रफ्तार इनोवा ने उसे कुचल दिया।
लईक का आरोप है कि उन्होंने घटना की तहरीर मेडिकल पुलिस चौकी में दी थी, फिर भी अब तक पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
स बीच एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि मामले में जल्द मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन और चालक की पहचान में जुटी है। उन्होंने कहा कि दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik