ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 29, 2026 01:00 PM IST
उत्तराखंड

बुद्ध पूर्णिमा के लिए ट्रैफिक प्लान जारी

हरिद्वार। बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व के लिए पुलिस ने एक मई के लिए रूट डायवर्जन ट्रैफिक प्लान जारी किया है। जनपद के शहरी इलाके में यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था लागू रहेगी। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 30 अप्रैल की रात 12 बजे से शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि मेला संपन्न होने तक प्लान प्रभावी रहेगा। पुलिस कप्तान ने अधिकारियों को प्लान का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी किए गए मुख्य यातायात व्यवस्था प्लान के अनुसार यातायात दबाव बढ़ने पर सभी भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोका जाएगा। नगलाइमरती से वाहनों को डायवर्ट कर बैरागी कैंप पार्किंग एवं होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा। इसके अलावा चीला मार्ग का उपयोग केवल ऋषिकेश की ओर निकासी के लिए किया जाएगा।
जारी प्लान के अनुसार सामान्य दबाव में वाहन गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चैक भेजे जाएंगे  व टोल प्लाजा पर दबाव बढ़ने पर नहर पटरी मार्ग निकासी के लिए उपयोग होगा। इसके अलावा देहरादून-ऋषिकेश जाने वाली निजी बसों को आवश्यकता अनुसार मोहंड मार्ग से भेजा जाएगा।
साथ ही दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन नारसन, मंगलौर, कॉर कॉलेज, ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी, शंकराचार्य चैक से आएंगे। अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। -अधिक दबाव पर वैकल्पिक रूटरू नगलाइमरती, लक्सर, फेरूपुर, जगजीतपुर, बैरागी कैंप रहेगा। दिल्ली/पंजाब/हरियाणा से भारी दबाव की स्थिति में सहारनपुर, भगवानपुर, सालियर, बिजौली, छुटमलपुर, बिहारीगढ़, मोहंड मार्ग से डायवर्जन होगा।
प्लान के अनुसार नजीबाबाद/मुरादाबाद से आने वाले छोटे वाहन चिड़ियापुर, श्यामपुर, चंडीचैकी आएंगे। बड़े वाहन गौरीशंकर एवं नीलधारा पार्किंग की ओर भेजे जाएंगे।
 और देहरादून-ऋषिकेश से आने वाले वाहन नेपाली फार्म, रायवाला, हरिद्वार आएंगे और लालजीवाला, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू पार्किंग में भेजे जाएंगे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×