ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 15, 2025 01:59 PM IST
  • Updated: December 15, 2025 01:59 PM IST
उत्तराखंड

स्कूल के लिए निकलीं तीन छात्राएं अचानक लापता, जांच में सामने आए अहम सुराग

लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां राजकीय इंटर कॉलेज घोड़ानाला में पढ़ने वाली कक्षा 10 की तीन नाबालिग छात्राएं स्कूल जाने के बाद वापस नहीं लौटीं। छात्राओं के अचानक लापता होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों छात्राएं शनिवार सुबह अन्य बच्चों के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन शाम तक वे घर नहीं पहुंचीं। परिजनों ने पहले आसपास खोजबीन की और छात्राओं की सहेलियों से पूछताछ की, तब यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि तीनों छात्राएं उस दिन स्कूल ही नहीं पहुंचीं।

पुलिस जांच और सुराग

परिजन तुरंत लालकुआं कोतवाली पहुंचे और तीनों छात्राओं की गुमशुदगी दर्ज कराई। एक साथ तीन छात्राओं के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि मामला बेहद गंभीरता से लिया गया है। पुलिस सर्विलांस और तकनीकी माध्यमों से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को तीनों छात्राओं के संबंध में अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही उन्हें सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा जाएगा।

अभिभावकों और इलाके की चिंता

बताया जा रहा है कि तीनों छात्राओं की उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। क्षेत्र में छात्राओं की सुरक्षित वापसी को लेकर लोगों में चिंता और बेचैनी बनी हुई है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×