ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 24, 2026 04:23 PM IST
अपराध

लिफ्ट मांगने के बहाने बाईक लूटने वाले तीन गिरफ्तार

देहरादून। लिफ्ट मांगने के बहाने बाईक लूटने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मिली जानकार के अनुसार लक्खीबाग निवासी अंकित कुमार ने डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गत रात्रि 10 बजे के लगभग मे अपनी बाइक से प्रिंस चैक से घर की तरफ आ रहा था तभी 03 अज्ञात लडकों ने उससे लिफ्ट मांगी और एक लड़का उसके साथ बेठ गया, व 02 अन्य लोग अपनी बाइक पर उसके पीछे-पीछे आने लगे। जैसे ही वह तिब्बती माकेट के पास पहुँचा तो उसके पीछे बैठे लडका उतरा और उसकी बाईक की चाभी छीन ली और बाइक से उतरते ही मारपीट व गली गलोज करने लगा तभी 02 लोग अन्य अपनी बाइक से उतरे व मारपीट व छीनाझपटी से उसकी बाईक वहां से ले गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाशी अभियान के दौरान तिब्बती मार्केट के पास से लूटी गयी बाईक के साथ तीन लोगों के गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम कुलदीप पुत्र शम्भू प्रसाद निवासी आर्दश कालोनी, नमन पुत्र राजेन्द्र सिंह, दीपक चिलानीया पुत्र रोबिन चिलानिया निवासी अपर नत्थनपुर बताया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×