ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 23, 2026 01:18 PM IST
  • Updated: June 23, 2026 02:31 PM IST
अपराध

मसूरी नगर पालिका कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, कई सरकारी प्रतिष्ठान निशाने पर

देहरादून। मसूरी नगर पालिका और एसडीएम मसूरी के आधिकारिक ई-मेल पर मंगलवार को एक धमकी भरा संदेश मिलने से हड़कंप मच गया।
ई-मेल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, देहरादून से दिल्ली तक विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों, हरिद्वार, ऋषिकेश, केदारनाथ धाम, बदरीनाथ धाम, रेलवे स्टेशनों और रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
धमकी भरे ईमेल में कुछ स्थानों के साथ समय और तिथियों का भी उल्लेख किया गया है।  सूचना मिलते ही पुलिस, खुफिया एजेंसियां और साइबर सेल अलर्ट मोड में आ गई हैं।
पुलिस ई-मेल की सत्यता की जांच कर रही है। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मेल भेजने वाले को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।
संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ई-मेल की सत्यता की जांच की जा रही है। साइबर विशेषज्ञों की मदद से ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। धमकी भरे मेल की पुष्टि करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मेरा सकलानी कहा कि उनको भी इस तरह के धमकी भरा मेल आया है और वहीं शहर कोतवाल देवेंद्र सिंह चैहान ने बताया की धमकी भरा में एसडीएम से प्राप्त हुआ है और सभी प्रतिष्ठित संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×