ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 31, 2025 11:04 PM IST
राष्ट्रीय

रेडीमेड व परचून की दुकानों में भी कच्ची शराब बेचने हंगामा

शक्तिफार्म। अवैध कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों पर कार्यवाही नहीं होने से आक्रोशित महिलाओं ने रविवार की सायं शक्तिफार्म पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गुरुग्राम निवासी दो व्यक्तियों की गांव रूदपुर में रेडीमेड और परचून की दुकान है। लंबे समय से दोनों गांव में अवैध कच्ची शराब बेच रहे है।
कई बार इन्हें समझाया लेकिन वह नहीं माने। शिकायत करने पर पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।
रविवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने दोनों अवैध शराब तस्करों की दुकान में छापेमारी कर अवैध शराब का जखीरा पकड़ लिया। महिलाओं ने बरामद कच्ची शराब को बाहर लाकर सड़क पर फोड़ दिया। इस दौरान गांव में खूब हंगामा कटा। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक अवैध शराब तस्कर को पकड़ लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस आरोपी को पकड़ कर चौकी ले आई। पीछे-पीछे गांव की महिलाएं भी चौकी पहुंच गई। यहां उन्होंने जमकर हंगामा काटा और पुलिस से दोनों आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। ग्राम प्रधान रितु वैद्य ने आरोप लगाया कि गांव में अवैध शराब व स्मैक का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। इससे हमारे गांव की युवा बर्बाद हो रहे हैं। जिस कारण पारिवारिक कलह और महिला उत्पीड़न का मामला भी बढ़ रहा है। नशे की रोकथाम करना अति आवश्यक है। यहां रतन गोलदार, अनिता राय, संजय बाछाड़, सुकुमार वैद्य, कमला मंडल, सीमा सरकार, सुमित्रा शाह, सरस्वती सरकार, अनीता मंडल, डोली बाछाड़, सुशीला बाछाड़ नमिता मंडल सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी। सीओ बीएस धौनी ने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण व महिलाएं अवैध शराब के कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस से साझा करें। पुलिस तत्परता से सभी अवैध शराब कारोबारी पर कार्रवाई कर रही है। 
ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×