मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार शाम हल्द्वानी से नैनीताल पहुंचे। गुरुवार सुबह उन्होंने नैनीताल क्लब से बड़े बाजार होते हुए पंत पार्क तक पैदल भ्रमण किया। पंत पार्क में मुख्यमंत्री ने ‘मंदिर माला मिशन’ के तहत चल रहे सौंदर्यकरण कार्यों का निरीक्षण किया।
इसके बाद वे पार्क फड़ स्थित चाय की दुकान पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने खुद चाय बनाकर स्थानीय लोगों को पिलाई और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर स्थानीय लोग और पर्यटक उत्साहित हो उठे तथा उनसे फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ पड़े।
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में बढ़ती ठंड और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए केदारखंड और मानसखंड के तहत मंदिरों का पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यकरण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने नगर पालिका और नगर निगम को निर्देश दिए कि रेन बसेरों में अलाव एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है, और हेल्थ सेंटरों के माध्यम से जनता तक बेहतर बुनियादी सुविधाएं पहुँचाना उनकी शीर्ष प्राथमिकता है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik