ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 29, 2026 01:07 PM IST
  • Updated: June 29, 2026 01:42 PM IST
अपराध

कार का टायर फटते ही अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई,कार सवार की मौत

रुद्रपुर। देर रात रुद्रपुर से अपने घर लौट रहे एक टूर एंड ट्रेवल व्यवसायी की कार का टायर अचानक फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को राहगीरों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहित शर्मा देर रात लगभग 11.30 बजे रुद्रपुर से अपने घर किच्छा लौट रहे थे। जब उनकी कार राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने पहुंची। तभी कार का अगला टायर अचानक फट गया। टायर फटने के कारण  टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और मोहित शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। एंबुलेंस की सहायता से घायल मोहित शर्मा को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मोहित शर्मा किच्छा में टूर एंड ट्रेवल का व्यवसाय करते थे और अपने व्यवहार के कारण क्षेत्र में अच्छी पहचान रखते थे। घटना की सूचना मिलते ही बिगवाड़ा चैकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह रिग्वाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चैकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह रिग्वाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण कार का अगला टायर फटना प्रतीत हो रहा है। हालांकि दुर्घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे और जो भी साक्ष्य प्राप्त होंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×