ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 03, 2025 12:21 PM IST
  • Updated: December 03, 2025 12:21 PM IST
उत्तराखंड

हल्दूचौड़ के व्यापारी पति-पत्नी के फंदे में लटके मिले शव…. पुलिस ने फॉरेंसिक जांच शुरू की

उत्तराखंड। हल्दूचौड़ के मुख्य बाजार क्षेत्र में मंगलवार सुबह व्यापारी दंपती रमेश दुम्का (72) और पत्नी कमला दुम्का (60) के शव संदिग्ध परिस्थितियों में अलग-अलग कमरों में फंदे में लटके पाए गए। इस हृदय विदारक घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम के माध्यम से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

सूत्रों के अनुसार, रमेश दुम्का पिछले समय से व्यापारिक नुकसान और बेटे की आर्थिक देनदारी का सामना कर रहे थे, जिससे उन पर मानसिक तनाव बढ़ गया था। चौकी प्रभारी ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है और घटना की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में इस घटना से गहरा शोक व्याप्त है। दंपती अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए क्षेत्र में खास पहचान रखते थे। खबर फैलते ही उनके घर पर संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×