ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 05, 2025 04:00 PM IST
उत्तराखंड

तेलंगाना: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेसी मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, विरोध प्रदर्शन जारी

काशीपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) काशीपुर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सनातन धर्म के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने और देवी-देवताओं का अपमान करने के खिलाफ विरोध जताते हुए तेलंगाना के कांग्रेसी मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का पुतला दहन किया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष विनीत चौधरी के नेतृत्व में महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रशान्त पण्डित, जिला मंत्री आलोक तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी आकाश अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष अभिनव राजपूत, मंडल महामंत्री प्रियांशु कथुरिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इंतजार हुसैन, मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहम्मद फारुख खान, सचिन ठाकुर, करन भारद्वाज, पवन सैनी, आशु सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अंकित शर्मा, राहुल खन्ना, बंटी अग्रवाल, सौभाग्य टंडन, अनिल यादव, विकास ठाकुर, अंकुश प्रजापति समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×