ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 11, 2026 05:56 PM IST
  • Updated: February 11, 2026 05:56 PM IST
उत्तराखंड

'मेरे काम ही मेरी पहचान', बोले पूर्व मंत्री दिनेश धनाई; चंबा के गांवों में जन-संवाद से नापी सियासी जमीन

आगामी चुनावी आहट के बीच पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बुधवार को विकास खंड चंबा के ग्राम पंचायत आराकोट और गुनोगी बमुण्ड में जनता से सीधा संवाद करते हुए धनाई ने अपने कार्यकाल के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने साफ कहा कि क्षेत्र का विकास केवल नारों से नहीं, बल्कि धरातल पर काम करने से हुआ है।

'सुरकंडा रोपवे और पेयजल योजना मेरी देन' ग्रामीणों को संबोधित करते हुए दिनेश धनाई ने कहा कि सुरकंडा पेयजल योजना की मांग दशकों पुरानी थी, जिसे उन्होंने न केवल स्वीकृत कराया बल्कि धरातल पर भी उतारा। उन्होंने कहा, "आज मां सुरकंडा के दर्शन के लिए श्रद्धालु रोपवे का आनंद ले रहे हैं, जिससे मंदिर की आय बढ़ी है और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।"

होम स्टे और सड़कों का जाल धनाई ने पर्यटन को स्वरोजगार से जोड़ने की बात करते हुए कहा कि सौड़-काणाताल क्षेत्र में होम स्टे योजना से सैकड़ों युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से काम मिला है। उन्होंने गुनोगी बमुण्ड समेत दर्जनों सड़कों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्वीकृत योजनाएं आज भी क्षेत्र के विकास का आधार बनी हुई हैं।

विरोधियों पर साधा निशाना जन-संवाद के दौरान उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "बाकी नेता सिर्फ चुनाव के समय वोट मांगने आपके द्वार आएंगे, लेकिन मैं चुनाव से पहले आपकी समस्याओं के निराकरण के लिए आपके बीच खड़ा हूं।"

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×