ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 06, 2026 02:09 PM IST
अपराध

मोबाइल चलाने को लेकर परिजनों ने लगाई फटकार,किशोर ने नदी में कूदकर दी जान

हल्द्वानी। गौला पुल से नदी में छलांग लगाने वाले 17 वर्षीय छात्र का शव एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह बरामद कर लिया।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब पांच बजे बनभूलपुरा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक किशोर ने गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय तैराकों की मदद से तलाश शुरू की गई। बाद में एसडीआरएफ की टीम भी अभियान में शामिल हुई और देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
सोमवार सुबह करीब साढे़ पांच बजे एक बार फिर एसडीआरएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कई घंटों की तलाश के बाद नदी से किशोर का शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान बरेली रोड स्थित मोतीनगर, हाथीखाल निवासी किशोर के रूप में हुई, जो कक्षा 12 का छात्र था। बताया जा रहा है कि किशोर को मोबाइल चलाने के लिए परिजनों ने फटकार लगाई थी, जिससे वह नाराज हो गया था और खौफनाक कदम उठा लिया। रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ और पुलिस के कई जवानों ने हिस्सा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×