ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 30, 2026 04:22 PM IST
राज्य

चीन सीमा के पास सड़क का सर्वे करने की गई टीम फंसी,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पिथौरागढ़। भारत-चीन सीमा से सटे इलाके ओल्ड दुंग में सड़क सर्वे के लिए गई चार सदस्य टीम भारी बर्फबारी के कारण फंस गई है, जिनको बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। चार सदस्य टीम बीती 25 सितंबर से वहां फंसी हुई है। फिलहाल उनके खाने-पीने की पूरी व्यवस्था है, लेकिन टीम समय से नीचे नहीं आ पाई है।
 मुनस्यारी तहसील मुख्यालय से करीब 74 किलोमीटर दूर भारत-चीन दुंग से टोपीढुंगा मार्ग के निरीक्षण के लिए वन विभाग के कर्मचारी रमेश सिंह राणा, बीआरओ कर्मचारी और दो पोर्टर उच्च हिमालयी क्षेत्र में पहुंचे थे। 25 सितंबर को अचानक मौसम खराब होने के साथ भारी बर्फबारी शुरू हो गई। लगातार बर्फ गिरने से रास्ता बंद हो गया और चारों लोग ओल्ड दुंग इलाके में ही फंसकर रह गए, तभी से टीम को सुरक्षित वापस लाने के लिए प्रयास किए जा रहे है।
 फंसी हुई सर्वे टीम को मुनस्यारी तक सुरक्षित लाने के लिए आईटीवीपी ने अब रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है। आईटीवीपी मिलम पोस्ट के अधिकारियों के मुताबिक दुंग और मिलम दोनों छोर से जवान भारी बर्फ हटाकर रास्ता खोलने में जुटे हैं। जवान बर्फ काटकर आवाजाही लायक रास्ता तैयार कर रहे हैं। ताकि ओल्ड दुंग में फंसी टीम को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।
 ऊंचाई वाले इलाके में लगातार खराब मौसम और जमा बर्फ के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। वन क्षेत्राधिकारी लवराज सिंह पांगती के कि माने तो ओल्ड दुंग में सेना के जवानों ने फंसे लोगों के रहने खाने और पानी की व्यवस्था की है। फिलहाल सेना की ओर से टीम के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ आईटीवीपी जवान रास्ता खोलने में जुटे हैं ताकि मौसम में सुधार और मार्ग खुलने के बाद टीम को सुरक्षित तरीके से नीचे लाया जा सके।
 

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×