ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 22, 2026 05:46 PM IST
राज्य

टीईटी के विरोध में शिक्षकों ने किया सचिवालय कूच

देहरादून। टीईटी के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने विशाल प्रदर्शन करते हुए सचिवालय कूच किया। जिनको सचिवालय के पास ही बैरकेडिंग लगाकर रोक दिया गया। जिसके बाद जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
आज यहां उत्तराखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सैकडों की संख्या में प्रदेश भर से आये शिक्षक परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। जहां से उन्होंने जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में सचिवालय के लिए कूच किया। परेड ग्राउंड से कनक चौक, औरियन्ट चौक होते हुए राजपुर रोड, घंटाघर चौक से होते हुए सचिवालय के पास पहुंचे जहां पर पुलिस ने बैरकेडिंग लगाकर उनको रोक दिया। इस दौरान राजपुर रोड पर जाम लग गया और लोगों को घंटो जाम में फंसना पडा। बैरकेडिंग पर रोके जाने पर सभी शिक्षक वहीं धरने पर बैठ गये। उनकी मांग थी कि टीईटी परीक्षा को निरस्त किया जाये तथा शिक्षा के अधिकार पर कुठाराघात बंद किया जाये।
उनका कहना था कि शिक्षकों का शोषण बंद किया जाये तथा पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाये। उनका कहना था कि नियमितीकरण और स्थायी शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ किया जाये तथा टीईटी परीक्षा को निरस्त किया जाये। इस दौरान वह वहीं धरने पर बैठे रहे। इस दौरान उनकी पुलिस ने हल्की नोंक झोंक हुई। जिसके बाद जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
उत्तराखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ की रैली के दौरान उनकी भारी संख्या में मौजूदगी से देहरादून की समस्त सड़कों पर जाम लग गया। रैली जब घंटाघर से राजपुर रोड की ओर बढ़ने लगी तो चकराता रोड, राजपुर रोड, दर्शनलाल चौक सहित कई रोड पर लोग जाम से परेशान देखे गये। जिनका कहना था कि दून में होने वाले धरना प्रदर्शनों के कारण आम आदमी को इससे परेशानी होती है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×