नैनीताल। बैलपड़ाव चौकी में हुए उपद्रव और तोड़फोड़ प्रकरण में लापरवाही उजागर होने के बाद एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जिले के कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं।
मामला 23 अक्टूबर 2025 का है, जब भारी भीड़ पुलिस चौकी बैलपड़ाव में घुस गई थी और परिसर में खड़े वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए उपद्रव मचाया था। इस पूरी घटनाक्रम के दौरान चौकी प्रभारी एसआई फिरोज आलम द्वारा समय रहते कोई प्रभावी कदम न उठाए जाने और मूकदर्शक बने रहने के आरोप सामने आए थे।
घटना के बाद एसएसपी ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए। जांच की अंतरिम रिपोर्ट में यह पाया गया कि:
एसआई फिरोज आलम भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्णतः विफल रहे।
कर्तव्य पालन में गंभीर लापरवाही बरती गई।
हिंसक स्थिति को रोकने के लिए कोई प्रभावी प्रयास नहीं किया गया।
रिपोर्ट के आधार पर एसआई फिरोज आलम को तत्क्षण निलंबित कर दिया गया।
एसएसपी द्वारा निम्न निरीक्षकों/उप निरीक्षकों के स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से किए गए—
निरीक्षक विजय सिंह मेहता – प्रभारी साइबर सेल/एएनटीएफ से वाचक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय
निरीक्षक गणेश सिंह मनोला – प्रभारी सीसीटीएनएस से प्रभारी साइबर सेल/एएनटीएफ
निरीक्षक पूरन राम आगरी – वाचक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रभारी सीसीटीएनएस
उप निरीक्षक राजवीर सिंह नेगी – पुलिस लाइन नैनीताल से प्रभारी चौकी बैलपड़ाव, थाना कालाढूंगी






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik