ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 18, 2025 03:58 PM IST
उत्तराखंड

किच्छा में देर रात एसएसपी ने लिया कानून-व्यवस्था का निरीक्षण

रूद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने देर रात लगभग बारह बजे कोतवाली किच्छा पहुंचकर लंबित मामलों की विवेचकवार समीक्षा की और कानून-व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विवेचकों की सराहना की और लंबित मामलों, पुनर्विवेचनाओं तथा गंभीर अपराधों के समयबद्ध निस्तारण के लिए कड़े निर्देश दिए।

एसएसपी मिश्रा ने महत्वपूर्ण फाइलें स्वयं देखी और प्रत्येक केस की प्रगति का परीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने किच्छा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए मुख्य चौक-चौराहों, पिकेट पॉइंट्स और रात्रि गश्त व्यवस्था का निरीक्षण किया और पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और ड्यूटी प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्य निर्देश और पहल:

  • संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मजबूत पुलिस उपस्थिति।

  • साइबर अपराधों पर विशेष ध्यान: डिजिटल साक्ष्यों का सुरक्षित संरक्षण और समयबद्ध निस्तारण।

  • ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत नशा तस्करी पर कड़ी निगरानी।

  • स्कूल-कॉलेज, हाईवे और संदिग्ध स्थानों पर नियमित चेकिंग।

  • सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट और नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई।

  • थाना और साइबर सेल के बीच बेहतर समन्वय।

  • लंबित मामलों का समय-सीमा में निस्तारण और वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन सुनिश्चित करना।

एसएसपी मिश्रा ने कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान पुलिस की पहली जिम्मेदारी है, और किसी भी स्तर पर देरी या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×