नैनीताल। गुरूवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक के सड़क के किनारे पेड़ से टकरा जाने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार देर हल्द्वानी-रामपुर मार्ग पर टांडा पुलिस चैकी के पास रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चेतन चैहान, निवासी फुलशुंगी, रुद्रपुर और वैभव छाबरा, निवासी नंद विहार कॉलोनी, फुलशुंगी, रुद्रपुर की मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान होने के बाद उनके परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
हादसा देर रात टांडा पुलिस चैकी के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक तेज गति में थी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों युवक सड़क किनारे झाड़ियों में पड़े रहे। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया। शुरुआती दौर में मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन पुलिस की जांच के बाद दोनों की पहचान हुई। मृतकों की पहचान की सूचना मिलने के बाद दोनों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
चैकी प्रभारी के अनुसार, पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई है। दुर्घटना से जुड़े साक्ष्यों को भी जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक तेज गति के कारण अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हालांकि हादसा वास्तव में किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बाइक की स्थिति, घटनास्थल और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय बाइक की गति कितनी थी और दुर्घटना से ठीक पहले घटनास्थल पर क्या परिस्थितियां थीं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik