कोटद्वार के भाबर में आयोजित तीन दिवसीय भरत महोत्सव का सोमवार को विधिवत समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा, शिक्षा, खेल और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
अंतिम दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ सोसाइटी के संरक्षक प्रकाश चंद्र कोठारी, राजेंद्र पंत, शंकर दत्त गौड़ और रिपुदमन सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. प्रेम चंद्र शर्मा ने जैविक खेती और किचन गार्डनिंग पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सब्जियों को कीटों से बचाने के प्रभावी उपाय भी साझा किए।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया:
डॉ. प्रेम चंद्र शर्मा – गौरव सम्मान
राहुल कोटियाल (पत्रकार) – भरत नामधेय चक्रवर्ती भरत सम्मान
गणेश प्रसाद बड़ोला – बेस्ट छात्र
सिमरन – बेस्ट छात्रा
संदीप गुप्ता – वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सैन्य सम्मान
सिद्धार्थ रावत – एपीजे अब्दुल कलाम यंग जीनियस अवार्ड
कमलेश आर्य – सावित्री बाई फुले शिक्षा पुरस्कार
इंदु नौटियाल – वीर बाला तीलू रौतेली सम्मान (महिला क्रिकेट चयन)
सुभाष नौटियाल – ललिता प्रसाद पत्रकारिता सम्मान
अंतिम दिन बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया:
क्विज प्रतियोगिता:
प्रथम – TCG पब्लिक स्कूल
द्वितीय – मदरलैंड एकेडमी
तृतीय – MKVN
मेहंदी प्रतियोगिता:
प्रथम – स्नेहा
द्वितीय – अंशिका
तृतीय – अंजलि
पेंटिंग प्रतियोगिता:
प्रथम – आद्या
द्वितीय – अनुज
कार्यक्रम के दौरान मयंक कोठारी, सिंधु कोठारी, मनीष भट्ट, विकास देवरानी, विपिन जदली, रेखा नेगी, सोनम पंत, ज्योति कुलाश्री, पीएल खंतवाल और अनुराग शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik