हरिद्वार। जिले के रुड़की में पिरान कलियर थाना पुलिस ने तलाशी के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है.त्र। तस्कर के कब्जे से पुलिस ने 18.50 ग्राम स्मैक बरामद की है। जिसकी बाजार में कीमत 4 लाख रुपए से अधिक बताई गई है। बताया गया है कि पकड़ा गया आरोपी नशे की लत और अच्छा पैसा कमाने की चाह में अवैध स्मैक की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए उसके नेटवर्क की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल, ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की अगुवाई में जिलेभर में लगातार आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पिरान कलियर थाना पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान अब्दाल साहब रोड इमलीखेडा से एक आरोपी को दबोचकर उसके कब्जे से 18.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। जिसकी बाजारी कीमत 4 लाख 62 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकुश (उम्र 22 वर्ष) पुत्र फकीरचंद निवासी ग्राम पीरपुरा थाना कोतवाली मंगलौर बताया है।
ंपूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि, वह पेशे से एक वेल्डर है और वह मोटी रकम कमाने और अपने नशे के खर्चे को पूरा करने के लिए मादक पदार्थ तस्करी का काम कर रहा था, जिसके बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि, 18.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। नशे का कारोबार करने वाले नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik