हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। निजी स्कूल में डांस टीचर के रूप में कार्यरत 22 वर्षीय इशिका कोटिया ने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। इशिका खटीमा (ऊधमसिंह नगर) की निवासी थीं और नाना-नानी के साथ छड़ायल नयाबाद में रहकर बीबीए की पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल में पढ़ा रही थीं।
घटना देर शाम तब सामने आई जब नाना-नानी घर लौटे और इशिका को फंदे से लटका देखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने बताया कि इशिका कुछ समय से बीमार चल रही थीं, लेकिन घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
इस दुखद घटना से परिजन और स्कूल प्रबंधन में गहरा शोक छाया हुआ है, और पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik