ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 04, 2026 05:41 PM IST
  • Updated: February 04, 2026 05:43 PM IST
उत्तराखंड

शाइनिंग स्टार विद्यालय को विप्रो अर्थियन राष्ट्रीय अवॉर्ड 2025, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण में मिली बड़ी उपलब्धि

भगोतपुर तड़ियाल स्थित शाइनिंग स्टार विद्यालय ने शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि अपने नाम की है। विद्यालय को विप्रो अर्थियन राष्ट्रीय अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि को लेकर विद्यालय परिसर में मीडिया से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पुरस्कार विद्यालय को सतत विकास आधारित शिक्षा पर्यावरणीय जागरूकता और नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों के लिए प्रदान किया गया है। उन्होंने इसे विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। अवॉर्ड प्राप्त करने वाली परियोजना का नेतृत्व कर रहीं शिक्षिका सरिता नेगी ने बताया कि इस सफलता के पीछे छात्रों की निरंतर मेहनत और टीम भावना रही। परियोजना में शामिल छात्र छात्राओं राशि तिवारी, जागृत तिवारी, अंशिका नेगी, अंकिता राजवार ने कचरा प्रबंधन को लेकर व्यावहारिक मॉडल तैयार किए। परियोजना के अंतर्गत कचरा पृथक्करण, सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प, कपड़े व कागज के बैग का प्रयोग तथा कम्पोस्टिंग जैसे उपायों को स्कूल और आसपास के क्षेत्र में लागू करने पर जोर दिया गया। छात्रों का मानना है कि छोटे प्रयास भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में संजय रिखाड़ी के निर्देशन में पर्यावरण आधारित नाटक “द लॉस्ट वर्ल्ड हमारे समय का प्रतिबिंब” का प्रभावशाली मंचन किया गया। नाटक में नैतिक, प्रियांशु, भौमिक, विकास, कृतिका, पूर्वी, पूजा, आयुषी, प्रतिभा और अक्षिता ने कलाकारों के रूप में दमदार प्रस्तुति दी। नाटक के सहायक निर्देशन की जिम्मेदारी अमित तिवारी ने निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डी.एस. नेगी, प्रधानाध्यापिका तुलसी सिंह, घनश्याम जोशी, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र रावत, आनंद रावत सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय निदेशक डी.एस.नेगी ने छात्रों और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×