ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 25, 2026 05:43 PM IST
अपराध

शारदा नदी में डूबे एक युवक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

टनकपुर। टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर बूम में शारदा नदी में स्नान करते समय 22 जून को डूबे दो चचेरे भाइयों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है।टनकपुर वार्ड तीन निवासी 18 वर्षीय नैतिक सक्सेना पुत्र वीर बहादुर सक्सेना अपने चेचेरे भाई वर्मा लाईन निवासी 20 वर्षीय तरुण सक्सेना पुत्र बाबू राम सक्सेना व दो अन्य साथियों संग शारदा नदी किनारे सोमवार को पार्टी की और फिर नहाने के दौरान दोपहर बूम के पास शारदा नदी में डूब गए थे।जिसके बाद से ही एसडीआरएफ, पीएसी और जल पुलिस के जवान डूबे युवकों की तलाश की। गुरुवार सुबह जवानों ने तरूण सक्सेना का शव बूम में शारदा नदी के पास से बरामद कर लिया।पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और स्वजन को सौंप दिया। वहीं दूसरे युवक नैतिक सक्सेना की खोजबीन जारी है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×