ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 21, 2025 11:00 PM IST
उत्तराखंड

आयुष चिकित्सकों का सात दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण संपन्न

पिथौरागढ़।  सीमांत में आयुष चिकित्सकों का रविवार को सात दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ चंद्रकला भैसोड़ा ने बताया कि डिजिटल युग में आयुष चिकित्सकों को कंप्यूटर दक्षता से लैस करने के लिए आयुष मंत्रालय की पहल पर प्रदेश के 260 आयुष चिकित्सकों और 80 मिनिस्ट्रियल कर्मियों को डिजिटल स्किल करने के लिए स्किल अप प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके तहत यहां भी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संकल्प फाउंडेशन के सक्षम इंस्टिट्यूट एवं ऑफ एजूकेशन एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित प्रशिक्षण पूरा हो गया है। फाउंडेशन के अध्यक्ष व मास्टर ट्रेनर अमित जोशी ने चिकित्सकों को कोर्स के विभिन्न मॉड्यूल्स को सहजता पूर्वक सीखने के लिए सभी डॉक्टर्स की प्रशंसा की और भविष्य में कंप्यूटर फील्ड से संबंधित किसी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु सपोर्ट करने का आश्वासन दिया। यहां नोडल ऑफिसर डॉ. नीरज कोहली, वरिष्ठ आयुष चिकित्सक डॉ. ज्योत्सना सनवाल, डॉ. गुलाब सिंह, डॉ. उषा भट्ट, डॉ. दीक्षा उप्रेती, डॉ. रश्मि, डॉ. सुमन कोहली आदि मौजूद रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×