ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 07, 2026 02:38 PM IST
अपराध

सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वाले सात गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वाले सात युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी युवक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं। जिनके निष्कासन हेतु संबंधित शिक्षण संस्थान को रिपोर्ट भेजी गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात कोतवाली प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली कि बिधौली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है, जिस पर दोनों पक्ष एक दूसरे से लड़ाई झगड़ा करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचा रहे हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर दोनों पक्ष उग्र होकर एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे थे , जिससे रास्ते से आने जाने वाले लोगों के चोटिल होने की संभावना बन रही थी। मौके पर पुलिस बल द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों ही पक्ष और अधिक उग्र होकर एक दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों के सात लोगों कों गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी युवक प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र है, जिनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई कर उनके निष्कासन हेतु पुलिस द्वारा संबंधित शिक्षण संस्थान को रिपोर्ट प्रेषित की गई है। गिरफ्तार युवको के नाम आर्यन पाटनी पुत्र नवीन कुमार पाटनी निवासी कण्डोली प्रेमनगर, देहरादून, अभय कोहली पुत्र प्रवीन कुमार, नैथन पुत्र हनरी बरेटो, कृष उपाध्याय पुत्र दीपक कुमार, युग नागर पुत्र अजय नागर, अर्पित तोमर पुत्र राजीव कुमार व कवि अत्री पुत्र अमरीश कुमार निवासी कण्डोली, प्रेमनगर, देहरादून बताये जा रहे है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×