रामनगर। शुक्रवार सुबह मंगलार क्षेत्र में सिंचाई नहर में एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार रामनगर के ग्राम मंगलार क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सिंचाई नगर में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 24 वर्षीय अलाउद्दीन के रूप में हुई है, जो कॉर्बेट कॉलोनी का निवासी था। बताया जा रहा है कि अलाउद्दीन शुक्रवार सुबह रोज की तरह अपने घर से मजदूरी के लिए निकला था, लेकिन कुछ ही समय बाद आसपास के लोगों ने उसके परिवार को सूचना दी कि उसका शव मंगलार स्थित सिंचाई नहर में पड़ा हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। फिर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
अलाउद्दीन के बड़े भाई सलमान ने बताया कि उनका भाई सुबह काम पर गया था। उन्हें इस तरह की घटना की कोई आशंका नहीं थी। उन्होंने बताया सूचना मिलने के बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik