हरिद्वार । महानगर व्यापार मंडल ने डीएम से मिलकर सीवर लाइन बिछा रही एजेंसी की लापरवाही के बारे में बताया। व्यापारियों ने इस मामले की जांच कराने की मांग की। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि पूरे शहर में सीवर लाइन बिछान कार्य चल रहा है। इसका कार्य करवा रही एजेंसी की ओर से बारी लापरवाही की जा रही है। इससे सरकार के बजट का दुरुपयोग हो रहा है। अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष अधीर कौशिक ने कहा कि जल्दबाजी में पूरी कालोनियों की सड़कें एक साथ तोड़ दी गई हैं।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik