ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 23, 2026 02:41 PM IST
उत्तराखंड

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत,जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार। पिरान कलियार थाना क्षेत्र में घर में अकेली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहंुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गयी है।
 मिली जानकारी के मुताबिक पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी इसराना (36 वर्ष) पत्नी शहजाद का शव उसके मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में मिला। बताया जा रहा है कि महिला के तीन बच्चे हैं। तीन बच्चे स्कूल गए हुए थे। वहीं महिला का पति बाजार में सामान लेने के लिए गया हुआ था, तभी महिला की कुछ ऐसे तबीयत बिगड़ी कि उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला की मौत की सबसे पहले जानकारी एक पड़ोसी युवक को लगी, उसी ने तुरंत मामले की सूचना महिला के पति को दी, जो बाजार गया हुआ था। आनन-फानन में महिला का पति घर पहुंचा और कमरे का नजारा देखकर घबरा गया। इसके बाद उसने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतका का पति राजमिस्त्री का काम करता है। पिरान कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि महिला की मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×