ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 10, 2026 05:38 PM IST
  • Updated: February 10, 2026 05:44 PM IST
उत्तराखंड

सेफर इंटरनेट डे पर भीमताल में जिलास्तरीय कार्यशाला, एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग पर दिया गया जोर

भीमताल (नैनीताल):
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में मंगलवार को विकास भवन भीमताल में जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र नैनीताल की ओर से एक जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय “स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस: एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग” रखा गया।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अरविन्द कुमार पांडे ने कहा कि आज के डिजिटल युग में इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग जितना आवश्यक है, उतना ही जरूरी इसका सुरक्षित और जिम्मेदार इस्तेमाल भी है। उन्होंने प्रमुख साइबर खतरों, ऑनलाइन धोखाधड़ी और उनके निवारण की तकनीकों के बारे में जानकारी देते हुए नागरिकों को सतर्क रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी तिलोत्मा यादव ने बताया कि विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को इंटरनेट और एआई के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हर वर्ष फरवरी के दूसरे मंगलवार को विश्व स्तर पर सेफर इंटरनेट डे मनाया जाता है
उन्होंने बताया कि इस वर्ष यह दिवस “स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प, एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग” थीम के तहत मनाया जा रहा है।

कार्यशाला में उपस्थित विद्यार्थियों और अधिकारियों को ऑनलाइन सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी, फेक न्यूज और एआई के नैतिक उपयोग जैसे विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, जिला शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा, जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश कुमार बैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×