उत्तराखंड के Rudrapur में पारिवारिक विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब तीन सगे भाई आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि घर में रखे तवे और बेलन को ही हथियार बना लिया गया। इस मारपीट में एक भाई का सिर फूट गया, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार तीनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। शुरुआत में यह सिर्फ कहासुनी थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
गुस्से में आकर भाइयों ने घर में मौजूद रसोई के सामान तवा और बेलन उठाकर एक-दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया।
मारपीट के दौरान एक भाई ने दूसरे भाई के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फूट गया। वहीं झगड़े के बीच एक भाई की पत्नी को भी बेलन से कमर पर जोरदार चोट मारी गई।
चोट लगते ही महिला मौके पर ही जमीन पर गिर गई, जिससे आसपास के लोग घबरा गए।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के पार्षद पति Radhesh Sharma मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और 108 एंबुलेंस बुलवाई।
घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं झगड़े में घायल हुए एक भाई को भी प्राथमिक उपचार दिया गया।
पुलिस के पहुंचते ही एक आरोपी भाई को मौके से हिरासत में ले लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी पुलिस को आता देख वहां से फरार हो गया।
फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच कर रही है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik