ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 02, 2026 04:32 PM IST
  • Updated: February 02, 2026 04:36 PM IST
उत्तराखंड

रुद्रपुर में स्मैक तस्करों का हमला, ANTF टीम के हेड कांस्टेबल घायल

मुख्यालय रुद्रपुर में नशे की सूचना पर कार्रवाही करने पहुंची ANTF की टीम पर नशा तस्करों ने हमला कर दिया, जिसमे एक हेड कांस्टेबल घायल हुआ है.. कोतवाली क्षेत्र के सुभाष कालोनी क्षेत्र में स्मैक (हेरोइन) की सप्लाई की सूचना पर दबिश देने पहुंची एएनटीएफ की टीम पर तस्करों ने पथराव कर दिया। पथराव में हेड कांस्टेबल भुवन पांडेय के सिर में ईंट लगी है, घायल सिपाही का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना स्थल पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ऊधम सिंह नगर की ए एन टी एफ टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी थी कि सुभाष कालोनी में स्मैक की खेप सप्लाई होने जा रही है। जिस पर टीम मौके पर दबिश देने पहुंची थी। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची तो तस्करों द्वारा उन पर ईट और पत्थर बरसा दिए। जिसमें एक सिपाही भुवन पांडे के सर में ईट लग गई। घायल सिपाही को जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। जिसके बाद टीम द्वारा आरोपी के घर की सघन लताशी भी ली है। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×