देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में संविदा पर नौकरी और फ्लैट दिलाने का झांसा देकर बिहार के एक युवक से 30 लाख रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर डिजिटल न्यूज पोर्टल के संचालक के खिलाफ थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
बिहार निवासी आशीष कुमार ने थाना राजपुर में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अनुसूचित जाति वर्ग से है और एनआईटी त्रिची से बीटेक ओर आईआईटी खड़गपुर से बीटेक किया हुआ है। मार्च 2020 में देहरादून में पीड़ित की मुलाकात अभय कुमार से हुई थी। अभय ने खुद को एक मीडिया हाउस नाम के डिजिटल न्यूज पोर्टल का संचालक बताते हुए उत्तराखंड सचिवालय में संविदा पर सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था। इसके एवज में अलग-अलग माध्यमों से करीब 25 लाख रुपए लिए गए।आरोप है कि 30 मार्च 2020 को अभय ने आशीष को प्रशिक्षु जिला विकास अधिकारी के पद का नियुक्ति पत्र दिया। उसके बाद में जांच करने पर यह पत्र फर्जी निकला।आरोप है कि नौकरी नहीं लगने पर जब आशीष ने रकम वापस मांगी तो आरोपी ने अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने शिकायत में फ्लैट के नाम पर पांच लाख रुपए नकद लेने का भी आरोप है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने उन्हें एक फ्लैट दिखाकर फर्जी समझौता तैयार कराया था। साथ ही रकम लूटने के लिए दिए गए कई चेक भी बैंक में बाउंस हो गए और कुछ चेक आरोपी की पत्नी के नाम से बताए गए हैं।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी की डिजिटल न्यूज पोर्टल पर उसके मित्र सुनील कुमार शर्मा को सरकारी नौकरी मिलने की भ्रामक खबर भी प्रकाशित की गई थी। साल 2021 में आशीष और सुनील ने थाना राजपुर थाने में शिकायत दी थी। वहीं एक अन्य व्यक्ति अजय शंकर ने भी रायपुर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थाना राजपुर प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय के पोर्टल से आई शिकायत के बाद आरोपी अभय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस लेनदेन में आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik