हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में हूटर बजाते हुए हुड़दंग करना बरातियों को महंगा पड़ गया। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली पांच नई गाड़ियां पकड़कर सीज कर दीं।
साथ ही आरोपित युवकों को कोतवाली बुलाकर फटकार लगाई। आरोपितों ने माफी मांगी।पुलिस के मुताबिक, ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय गांव में एक शादी समारोह था। बरात में शामिल होने जा रहे कुछ युवकों ने यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए कारों की खिड़कियों और सनरूफ से बाहर निकलकर हूटर बजाए और सड़क पर स्टंटबाजी की।
युवकों की हुड़दंग बाजी को कुछ राहगीरों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ।वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि यह घटना बीती 18 जून को सराय रोड की है। उस दिन कुछ युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे और उन्होंने सड़क पर स्टंटबाजी व हुड़दंग किया।उनकी इस हरकत को वहां मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर दिया था।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि पांचों चार पहिया वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है।
कोतवाली में कार्रवाई के बाद युवकों ने अपने किए पर माफी मांगी है। उन्हें भविष्य में हुड़दंग करने पर और भी ज्यादा कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik