ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 31, 2026 12:39 PM IST
  • Updated: March 31, 2026 12:40 PM IST
उत्तराखंड

ऋषिकेश में सेल्फी बना जानलेवा: नहर में बहा युवक, एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां सेल्फी लेने की कोशिश एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। ऋषिकेश के पास चीला-ऋषिकेश मार्ग पर स्थित कुमाऊं सौड़ गुर्जर बस्ती के नजदीक आयुष नहर में एक युवक तेज बहाव में बह गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, जनपद गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) से तीन मित्र—आयुष, ऋतिक मिश्रा और श्रुति वत्स—सोमवार को हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने आए थे। इसी दौरान आयुष (26) नहर के पैराफिट को पार कर अंदर की ओर खड़े होकर सेल्फी लेने का प्रयास कर रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह नहर के तेज बहाव में बह गया।

घटना के बाद उसके दोस्तों में हड़कंप मच गया और तुरंत सूचना दी गई। सूचना मिलते ही State Disaster Response Force (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने गुर्जर बस्ती से लेकर चीला बैराज तक सघन सर्च अभियान चलाया।

एसडीआरएफ ने राफ्ट और अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद से नहर में व्यापक खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया। अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार सुबह से एक बार फिर सर्च ऑपरेशन तेज किया जाएगा।

एसडीआरएफ ने इस घटना के बाद आम लोगों से अपील की है कि नहरों और जलाशयों के किनारे विशेष सावधानी बरतें और सुरक्षा मानकों का पालन करें। यह हादसा एक बार फिर यह याद दिलाता है कि लापरवाही और जोखिम भरे तरीके से सेल्फी लेना कितना खतरनाक साबित हो सकता है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×