देहरादून। बीते दिन राजधानी देहरादून के पटेल नगरथाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का गला रेतकर मर्डर का मामला सामने आया था। मृतक की शिनाख्त दीपक गुप्ता के रूप में हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर दिया है। घटना को अंजाम देने का वाला दीपक गुप्ता का परिचित ही निकल कर सामने आया है।
देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र स्थित देव ऋषि एंक्लेव में ऑनलाइन ट्रेडर दीपक गुप्ता (48) की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे अनैतिक संबंध बनाने को लेकर हुआ विवाद बताया। मामले में गिरफ्तार 20 वर्षीय रोहन प्रजापति बीकॉम छात्र को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि देव ऋषि एंक्लेव स्थित एक मकान में रहने वाले ऑनलाइन ट्रेडर दीपक गुप्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक रोहन प्रजापति को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया। घटनास्थल से एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रोहन प्रजापति देहरादून के एक निजी कॉलेज में बीकॉम का छात्र है। उसकी पहचान दीपक गुप्ता से एक डेटिंग ऐप के माध्यम से हुई थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ऑनलाइन ट्रेडिंग सीखने के उद्देश्य से दीपक के संपर्क में आया था और घटना से पहले भी एक बार उसके घर जा चुका था।
पुलिस जांच के अनुसार, घटना वाले दिन वो दोबारा दीपक गुप्ता के घर पहुंचा. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इस दौरान दीपक ने उससे कथित तौर पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाई हुई। इसी दौरान रोहन प्रजापति ने दीपक के हाथ से चाकू छीन लिया और उस पर कई वार कर दिए। जिसमें रोहन ने दीपक गुप्ता के गर्दन, चेहरे, हाथ और गाल पर 10 से अधिक वार कर दिए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik