मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा दौरे पर पहुंचे, जहाँ क्षेत्र के किसानों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और गन्ना समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने मुख्यमंत्री को गन्ना और पर्वतीय क्षेत्रों की पारंपरिक कृषि उपज—गडेरी, माल्टा, अदरक और शहद से भरी विशेष टोकरी—भेंट की।
महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गन्ने के समर्थन मूल्य में की गई वृद्धि से उत्तराखंड के लगभग तीन लाख गन्ना किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने इस फैसले को किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।
शीघ्र प्रजाति वाले गन्ने का समर्थन मूल्य: ₹375 → ₹405 प्रति क्विंटल
सामान्य प्रजाति वाले गन्ने का समर्थन मूल्य: ₹365 → ₹395 प्रति क्विंटल
इस निर्णय के बाद उत्तराखंड पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से भी अधिक गन्ना समर्थन मूल्य देने वाला राज्य बन गया है, जो किसानों के लिए बड़ी राहत है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर राज्य किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, संदीप कुकसाल, हरीश सुनाल, नरेंद्र मेहरा, सोबन सिंह, भैरव खोलिया, रवीन्द्र रैकुनी, आनंदमणि भट्ट सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik