ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 03, 2026 08:57 PM IST
  • Updated: April 03, 2026 08:59 PM IST
उत्तराखंड

रामनगर की यशस्वी नेगी राज्य स्तरीय युवा कलमकार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया

रामनगर के मोहल्ला दुर्गापुरी निवासी यशस्वी नेगी ने भाषा संस्थान उत्तराखंड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा कलमकार प्रतियोगिता में यात्रा संस्मरण लिखकर 18 से 25 आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर शहर का मान बढ़ाया है।

यशस्वी को देहरादून में आयोजित सम्मान समारोह में वन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सुबोध उनियाल और समाज कल्याण मंत्री खजान दास द्वारा 11 हजार रुपये की धनराशि, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

यशस्वी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेन्ट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल पीरूमदारा, रामनगर से प्राप्त की और वर्तमान में एसजीआरआर विश्वविद्यालय, देहरादून से भूगोल विषय में एमए की पढ़ाई कर रही हैं। उनकी माता मीनाक्षी नेगी जीजीआईसी रामनगर में संस्कृत प्रवक्ता हैं और पिता धर्मेन्द्र नेगी नैनीडांडा, पौड़ी गढ़वाल में अध्यापक हैं। चाचा शैलेन्द्र नेगी अपर जिलाधिकारी नैनीताल के पद पर कार्यरत हैं।

यशस्वी को युवा कलमकार से सम्मानित किए जाने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, कर अधिकारी मितेश्वर आनंद, मोहन पाठक, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्र और छात्रसंघ उपाध्यक्ष मनोज पांडे सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×