रामनगर के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को मनाने के लिए ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी अपने समर्थकों के साथ देहरादून पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि हरीश रावत को सक्रिय करके जनता के बीच भेजा जाएगा।
संजय नेगी की एंट्री न होने से कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। मंगलवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी अपने समर्थकों के साथ देहरादून के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि हरीश रावत कांग्रेस के मजबूत स्तंभ हैं।
संजय नेगी ने कहा कि हरीश रावत कांग्रेस में लंबे समय से जुड़े हुए हैं और लगातार कांग्रेस के लिए काम करते रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के अवकाश पर जाने से कांग्रेस अलग-थलग पड़ गई थी।
संजय नेगी ने हरीश रावत से मुलाकात कर उन्हें जनता के बीच लौटने और कांग्रेस को मजबूत करने की अपील की। हरीश रावत ने भी जल्द ही जनता के बीच आने की बात कही है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik