Ramnagar में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी करते हुए कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाल सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने तीन आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।
पहली कार्रवाई में पुलिस ने रोहित रावत पुत्र अमरीश रावत निवासी नकाई बैजरो, जिला Pauri Garhwal (हाल निवासी मन्नू ठाकुर, भवानीगंज रामनगर) को 81 पाउच कच्ची शराब के साथ भवानीगंज वन बैरियर के पास से गिरफ्तार किया।
दूसरी कार्रवाई में रणजीत सिंह पुत्र कमलजीत सिंह निवासी धर्मपुर ओलिया पीरूमदारा, रामनगर को 76 पाउच कच्ची शराब के साथ बसई रेलवे अंडरपास के पास से पकड़ा गया।
वहीं तीसरी कार्रवाई में हरप्रीत सिंह पुत्र कमलजीत सिंह निवासी धर्मपुर ओलिया पीरूमदारा, रामनगर को 72 पाउच कच्ची शराब बाइक से परिवहन करते हुए मधुवन कॉलोनी रेलवे अंडरपास, पीरूमदारा से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस अभियान में पुलिस टीम के कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल संजय सिंह, कांस्टेबल संजय दोसाद, कांस्टेबल प्रयाग कुमार, कांस्टेबल कवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल विक्रम कुमार, कांस्टेबल ललित राम और कांस्टेबल सन्दीप सिंह शामिल रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik