ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 27, 2026 09:25 PM IST
  • Updated: March 27, 2026 09:27 PM IST
उत्तराखंड

रामनगर में मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, अनियमितता पर दो दुकानें सील

रामनगर में अवैध दवा कारोबार पर लगाम कसने के लिए औषधि विभाग और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई की। शुक्रवार को चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान शहर के कई मेडिकल स्टोरों की जांच की गई।

औषधि निरीक्षक डॉ. अर्चना के अनुसार, जांच के दौरान चोरपानी स्थित नीलकंठ मेडिकल स्टोर सहित दो दुकानों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। नियमों का उल्लंघन करने पर दोनों मेडिकल स्टोरों को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि दवाओं की बिक्री में पारदर्शिता बनी रहे और आम जनता को सुरक्षित दवाएं मिल सकें।

इस अभियान में औषधि निरीक्षक डॉ. अर्चना, प्रोविजन अधिकारी मनीष, कोतवाली के एसएसआई दीपक बिष्ट, कांस्टेबल संजय, गगन भंडारी और संजय कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×