ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 02, 2026 09:47 PM IST
  • Updated: March 02, 2026 09:51 PM IST
उत्तराखंड

रामनगर में घर में घुसकर फायरिंग, पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा

रामनगर के ग्राम कंदला क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक व्यक्ति के घर में घुसकर फायरिंग कर दी और तलवार से हमला कर दिया। घटना में पीड़ित परिवार बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित गुरमीत सिंह पुत्र जनरैल सिंह निवासी ग्राम कंदला, रामनगर ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह अर्जुन पुत्र गुरदास सिंह, सुमित्रो कौर पुत्री गुरदास सिंह (दोनों निवासी ग्राम कंदला), रोहित गुज्जर, हितेश तथा हिमांशू (निवासी रामनगर) तमंचा और तलवार जैसे हथियार लेकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।
गुरमीत सिंह के अनुसार फायरिंग से वह और उसके परिजन किसी तरह घर के भीतर छिपकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। विरोध करने पर आरोपियों ने तलवार से हमला करने का प्रयास भी किया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों से पुरानी रंजिश चल रही है और परिवार को भविष्य में भी जान-माल का खतरा बना हुआ है।
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×