50 वाद्य यंत्र बजाकर 10 वर्षीय किरन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
रामनगर।नगर की 10 वर्षीय बालिका किरन कोटनाला ने एक साथ 50 वाद्य यंत्र बजाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराकर प्रदेश व नगर का नाम पूरे विश्व मे रोशन किया है। दस वर्षीय बाल कलाकार किरन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक मे नाम दर्ज करवाया है। रामनगर में गुरुनानक स्कूल में पांचवीं की छात्रा किरन कोटवाल ने अपनी मेहनत से बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। किरन ने सबसे कम उम्र (नौ साल तीन माह और 28 दिन) की बाल कलाकार के रूप मे 50 म्यूजिकल वाद्य यंत्रो को बजा कर इन्फुलेंसर बन अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक मे दर्ज कराया जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है,किरन को 25 जनवरी 2026 को जयपुर इंटरनेशनल सेंटर में अवार्ड कार्यक्रम मे ये सम्मान दिया गया। जिसमे कई राज्यों से चुने गए कुछ विशिष्ट प्रतिभावान प्रतिभाओ को ये अवार्ड सम्मान के लिए चयनित किया गया था।किरन ने पचास म्यूजिकल वाद्य यंत्रो को बजाना सीखने के लिए काफी सालो का लगातार कठिन अभ्यास किया है। प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की कठिन साधना बार बार हाथो पर बैंडेज आदि लगाकर अभ्यास करना,जिससे सितार, गिटार,वायलीन, की तारों से हाथो की चुभन कम हो और हाथ कटने से बचे, किरन अपने पिता प्रकाश कोटनाला की पैठ पड़ाव म्यूजिक क्लास मे अपने पापा के साथ हर पल रियाज मे डूबी रहती है, इस उपलब्धि को पाने के लिए उसने काफी अभ्यास किया है और अपने इस लक्ष्य को आख़िरकार हासिल कर लिया है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik